Wednesday, 13 November 2024

इक बगल में चाँद होगा इक बगल में रोटियां

पीयूष मिश्रा जी का लिखा हुआ ये गाना आपने शायद सुना होगा।  बहुत कम गाने होते है जो हमारी चलने वाली सांसो के खर्च को इतना सहजता और गहराई से गाते है। ये गाना चाँद का ख्वाब देखते हर उस आदमी से जुड़ा है, बस सबका चाँद अलग अलग है, सबके लिए चाँद के मायने अलग अलग है, और इसीलिए सबके लिए गाना अलग अलग जगह पर खत्म हो जाता है। 



Photo- किराए की छत पर चमकता चाँद । 


इससे पहले कि हम गाने के बोल को एक एक करके समझे हम पहले यह समझने की कोशिश कर लेते है कि चाँद क्या है, रोटी क्या है और भूख क्या है?


चाँद एक दूर चमकते, धरती से टूटकर अलग हुए टुकड़े के आगे भी बहुत है।  बचपन की कहानियों में और जवानी के किस्सों में चाँद अलग अलग किरदार बनता रहा है।इस गीत में प्रयोग हुआ चाँद मोटा मोटा हमारी पीढ़ी की भाषा में ख्वाब, dream  कहा जा सकता है । आपने जो अलग अलग फिल्मे देखी होगी उनमे भी हीरो वही होता है जो फिल्म के ख़त्म होने से पहले चाँद पा लेता है। 


अगर हम द्वैत - अद्वैत की और मुड़े तो शायद चाँद आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक होगा। कबीर को ये चाँद भीतर ही मिल गया था, मीरा को कृष्ण की दीवानगी में, अक्का महादेवी को शिव के प्रति पूर्ण समर्पण में और दूसरे कई संतो का अपने रोटी की भूख से परे चले जाने पर जो मिला था, उसको भी इस गीत के चाँद की तरह देख सकते है ।   


"इक बगल में चाँद होगा, इक बगल में रोटियाँ

इक बगल में चाँद होगा, इक बगल में रोटियाँ"


अब एक बगल में तो अपना चाँद है ही, दूसरे बगल की रोटियां क्या है? सीधे सीधे तो रोटियां पोषण की ज़रूरत का साधन है।  लेकिन यहाँ रोटियां सिर्फ वो रोटियां नहीं है जो शरीर की भूख मिटा देती है।  रोटियां वो भी है जो इतनी सारी अलग अलग किस्म की भूख पैदा कर देती है। भूख जिन्दा रहने की, भूख अच्छा दिखने की, भूख दिवार पे टांगने के लिए कागज की एक उपाधि लेने की, भूख अपने पास वाले से ज्यादा बड़ी गाड़ी, घर और साधन जुटाने की, भूख अपने आस पास के दूसरे भूखे लोगो से ज्यादा भूखे दिखने की। 


और ये सारी अलग अलग किस्म की भूख हम खुद नहीं लगते, ये तोहफा होती है आपके आस पास के उन सभी लोगो का जो खुद कभी चाँद ठीक से देख नहीं पाए, रोटियां जुटाने में लगे रहे। इतनी रोटियां जुटा ली कि कभी भूख ही ना मिटा पाए।  और उन्होंने मिलकर यह तय किया कि आने वाले हर आदमी की भूख रोटी से आगे ना जाए, वो कहीं दूसरी मुड़कर चाँद को न देख लें।  


और फिर पुरा ढांचा बनाया गया आदमी को जिंदगी भर यह मानने के लिए मजबूर करने को कि उसको लगे ..


"इक बगल में नींद होगी, इक बगल में लोरियाँ

हम चाँद पे...

हम चाँद पे रोटी की चादर डालकर सो जाएँगे" 


कि आदमी को लगे कि उसके जीने का सबसे बड़ा सार यही है कि उसने रोटी की चादर के नीचे चाँद छुपा दिया है । इसको साधारण भाषा में आपने अपने आस पास किसी को यह कहते हुए सुना होगा कि हमने को घर परिवार की खातिर अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया । इस रोटी की चादर इतनी भारी हो जाती है कि आदमी भूल ही जाता है कि एक चाँद भी था जिसको देखना था।  


शायद आपने धोनी पर बनी फिल्म देखी होगी, जब वो किरदार उस प्लेटफार्म पर बैठा खुद से पूछ रहा होता है कि रोटी की कीमत इतनी होनी चाहिए कि वो चाँद को ही भूल जाएं ? वो इस सवाल को बहुत गंभीर होकर पूछता है खुद से, वो इंकार कर देता है अपने चाँद को रोटी से ढकने को।  


लेकिन जो ऐसे सवाल खुद से नहीं पूछ नहीं पाते उनका क्या होता है?



"और नींद से...

और नींद से कह देंगे, "लोरी कल सुनाने आएँगे

और नींद से कह देंगे, "लोरी कल सुनाने आएँगे"


वो एक बच्चे की तरह हर रात खुद को बच्चे की तरह फुसला देते है कि आज सो जाओ, कल तुम्हे लोरी सुना  देंगे।  मैंने कहीं पढ़ा था कि आदमी जब अपनी मौत के बिस्तर पर बैठा होता है तो उसको किसी काम को करने के पछतावे से ज्यादा उन कामो का पछतावा होता है जो उसे करने थे, लेकिन रोटियों की जुगत में इतना लगा रहा कि कभी कर ही नहीं पाया । 


जब हम उन सारे ज़िंदादिली के पलों को यह कहकर आगे सरका देते है कि अभी तो वक़्त नहीं है, तो शायद हम खुद की नींद को फुसला रहे होते है कि आज आ जा, कल तुम्हे पक्का लोरी सुना  देंगे । 



"इक बगल में चाँद होगा, इक बगल में रोटियाँ

इक बगल में नींद होगी, इक बगल में लोरियाँ

हम चाँद पे...

हम चाँद पे रोटी की चादर डालकर सो जाएँगे

और नींद से...

और नींद से कह देंगे, "लोरी कल सुनाने आएँगे"

और नींद से कह देंगे, "लोरी कल सुनाने आएँगे"


लेकिन कुछ तो मिलता ही होगा न रोटियां जुगाड़ते रहने से ?


हां….


"इक बगल में खनखनाती सीपियाँ हो जाएँगी

इक बगल में कुछ रुलाती सिसकियाँ हो जाएँगी"


जिस बगल में रोटियों की भूख लगी रहती है, उस बगल में सीपियाँ अर्थात कुछ सिक्के हो जाते है।  और जिस बगल में चाँद होना था, वहां सिसकियाँ हो जाती है।  सीधे सीधे समझें तो एक सीमा तक सिक्कों का जमा होना सुरक्षा तो देता है, लेकिन उसकी कीमत काफी ज्यादा होती है , चाँद के बदले रोटी लेना इतना सस्ता नहीं होता।  रोटी शायद ज़रूरी होती है, या जरुरी बना दी जाती है, या जरुरी लगती है इसका ठीक ठाक अंदाज़ लगाना मुश्किल होता है । जावेद अख्तर साब ने लिखा है कि "कभी जो ख़्वाब था वो पा लिया है, मगर जो खो गई वो चीज़ क्या थी ?"



फिर क्या कर लेंगे हम इन सीपियों से? 


"हम सीपियों में...

हम सीपियों में भर के सारे तारे छू के आएँगे

और सिसकियों को...

और सिसकियों को गुदगुदी कर-कर के यूँ बहलाएँगे

और सिसकियों को गुदगुदी कर-कर के यूँ बहलाएँगे"


अब जरुरी थोड़ी है कि सब चाँद ही लेकर आए, अगर सिक्कें काफी हो आपके पास तो उनमें बैठ कर चाँद नहीं तो तारों के बीच तो जा ही सकते हो। अरे कलेक्टर बनना कौनसा जरुरी है, बाबू- क्लर्क - चपरासी कुछ भी बन गए तो भी रहोगे तो सरकारी आदमी ही न ?  जो तुम तारे छू कर आओगे तो भूल ही जाओगे कि चाँद जैसा भी कुछ था।  बेटी को इतना दहेज़ देकर, बढ़िया घर बार में शादी करवा देंगे फिर क्या ही जरुरत है उसके नौकरी करने की? उसकी नौकरी से उसको मिल भी क्या जाना है? सीपियों की खनक इतनी तेज कर दो कि आदमी भूल ही जाए कि चाँद के ना होने से सिसकियाँ कितनी जोर से हो रही है ? 


इन सिसकियों को हम गुदगुदी करके बहला ही देंगे, जैसे बच्चा रो रहा हो और आप उसको गुदगुदी कर दो, वो इतना हसने लग जाता है कि उसे खुद याद नहीं रहता कि उसका कौनसा खास खिलौना टूट गया थ।  चाँद टूट गया था । 


फिर भी अगर सिसकियाँ बनी रही तो? क्युकी आज नहीं तो कल बच्चे को याद आएगा कि उसका एक खिलौना था जो नहीं टूटना चाहिए था।  रॉकस्टार फिल्म में जब जॉर्डन खटाणा भाई से कहता है कि मेरा दिल नहीं टूटना चाहिए खटाणा भाई, तो वो उसी बच्चे की तरह खुद को रोने से बचाना चाहता है ।  


फिर इस रोने धोने का अंत क्या है?


"अम्मा, तेरी सिसकियों पे कोई रोने आएगा

कोई रोने आएगा

ग़म ना कर, जो आएगा वो फिर कभी ना जाएगा

वो फिर कभी ना जाएगा।"


यहाँ आकर पीयूष मिश्रा साहब परम सत्य को याद दिला देते है।  वही सास्वत सत्य जो हम सभी इतना ज्यादा सुन चुके है कि हमारे ध्यान से ही परे रहता है।  लेकिन जैसे ही हम इसे किसी और के साथ होता देखते है, हम बहुत ही आसानी से इस सत्य को हाथ जोड़ लेते है। वो सत्य है मृत्यु का । रोटियों के चक्कर में जो चाँद छूट गया है,  उससे जीवन भर सिसकियों पर एक कोई रोने आएगा । और वो ऐसा आएगा कि कभी नहीं जाएगा। सारी सिसकियाँ शांत हो जाती है, सारी रोटियां काम की नहीं रहती कुछ भी। 


या शायद इस सत्य का याद मात्र आ जाना काफी होता है सारी सिसकियों को शांत करने के लिए । एक बार जो जो सत्य को समझ चूका हो, उसके सामने सारी भूख खत्म हो जाती है । चाहे हो महाभारत का कर्ण हो, पहाड़ तोड़ता दशरथ मांझी हो, हीर राँझा जैसे प्रेमी हो या कई सालो तक दुनिया के परे रहकर खोज करता कोई वैज्ञानिक हो । ये अपने चाँद को पाने में इतने व्यस्त हो चुके है कि इनके पास सिसकियों कि जगह ही नहीं बची है । 


पेट की भूख आदमी ने खुद बनाई है, इसलिए प्रकति  के बनाये चाँद, तालाब, सागर, नदी आदि के आगे ये बहुत छोटी लगती है। आप पहाड़ो में जब जाते है तो आपको याद आता है आप इतने भी बड़े नहीं है जितना आप सोचते है । 


"याद रख पर कोई अनहोनी नहीं तू लाएगी

लाएगी तो फिर कहानी और कुछ हो जाएगी

याद रख पर कोई अनहोनी नहीं तू लाएगी

लाएगी तो फिर कहानी और कुछ हो जाएगी।"  


यहाँ आकर ये गीत सवाल कर देता है उन सभी बने बनाये विश्वासों पर पर जो कहते है कि यह होनी है और यह अनहोनी है । अर्थात Do's  एंड Dont's ।  जितनी सारे रोटियों और चाँद को हम इतना जरुरी बना लेते है, उससे भी ज्यादा बड़ा है यह सत्य जो सबसे बड़ी होनी है, अर्थात मृत्यु । 


लेकिन फिर भी आदमी तो आदमी है, वो कहता है, 


"होनी और अनहोनी की परवाह किसे है, मेरी जाँ?

हद से ज़्यादा ये ही होगा कि यहीं मर जाएँगे"


लेकिन ठीक इसी बात पर आदमी कह देता है कि होनी और अनहोनी दोनों से ही परे है मेरी चाँद को पा लेने की कोशिश । इस कोशिश में मर जाना भी तो इतनी बड़ी कीमत नहीं है, अगर वो ही हद है तो ठीक है ।और यहाँ मर जाना शायद शरीर का मरना नहीं है, यह बात कर रहा है उन सभी रोटियों की भूख का मर जाना जो दुनियां ने कहा की आपको होनी चाहिए।  "जो ऐसा नहीं करे, वो तो मरे सामान है " ऐसा सुनकर भी कुछ होते है दीवाने जो निकल पड़ते है चाँद की खातिर। 


 ऐसी भाषा आप सुनते है युद्ध पर निकल चुके सैनिक योद्धा से, अकाल में भी पहाड़ तोड़ते दसरथ मांझी को भी उसका बाप यही कहता है, राजसी वैभव को त्याग भक्ति में लगी मीरा को भी ऐसा ही कुछ सुनना पड़ा था, और लेकिन उन सबका जबाव यही था, कि हद से ज़्यादा ये ही होगा कि यहीं मर जाएँगे"।  


ऐसा करना शायद इसलिए जरुरी हो जाता है, क्युकी आदमी को ठीक से जीने के लिए भी, जिंदगी को ठीक से समझने के लिए भी, मौत को समझना पड़ता है। शायद इसी सिलसिले में फरहान अख्तर ने लिखा था कि "दिलों में तुम अपनी बेताबियाँ लेके चल रहे हो तो ज़िंदा हो तुम"


और जो बस इतना सवाल कर देंगे वो ही आखिर में यह कह पाएंगे कि 


"हम मौत को...

हम मौत को सपना बता कर उठ खड़े होंगे यहीं

और होनी को...

और होनी को ठेंगा दिखाकर खिलखिलाते जाएँगे

और होनी को ठेंगा दिखाकर खिलखिलाते जाएँगे

और होनी को ठेंगा दिखाकर खिलखिलाते जाएँगे

और होनी को ठेंगा दिखाकर खिलखिलाते जाएँगे

और होनी को ठेंगा दिखाकर खिलखिलाते जाएँगे

और होनी को ठेंगा दिखाकर खिलखिलाते जाएँगे"



तो देखिये, आप चाँद को देखेंगे या बगल में पड़ी रोटियों को संभालेंगे ? यह आप पर है । मैंने तो यह सब कहीं पढ़ा था, अलग अलग जगहों पर अलग अलग समय पर, लेकिन कभी कभी बहुत सी अलग अलग बातें बहुत सटीक तरीके से एक दूजे से जुड़ जाती हैं, और मै कोशिश कर देता हूँ उनको अपनी डायरी में लिख देने की और कभी कबार ऐसे ब्लॉग में लिख देने की । 


आप भी जरूर सोचियें, रोटियों से ज्यादा चाँद के बारे में। मजा आएग।  

 

Listen the song here - https://www.youtube.com/watch?v=67_CU8E9sdY



Note- The writer does not claim originality to this interpretation, it might have come from various sources, the writer only claims compilation of these different threads.


Till we meet again. 


D Ram 

Saturday, 6 July 2024

Faith, Desperation and Tragedy.

 “Jaimati’s neighbour, Vineeta Devi, makes an offering, too. Within minutes, Jaimanti’s body is covered with more than 25 sarees. Vineeta Devi observes this with regret : “In life, she had only two or three sarees.”

(The godman who failed his devotees, The Hindu, July 6, 2024.)


(image of a religious congregation)

The ground zero report of the horrific Hathras (UP) stampede ends on this horrific note. With 121 dead, mostly women, and the godman on the run, all sections of society have expressed their condolences for the deceased and condemned the godman and the government according to their perspectives on the incident.


While the incident has deeply shaken my conscience, I don't intend to recount what most newspapers have already covered. Some blame it on crowd mismanagement, pointing fingers at the state administration's apathy towards the lives of the poor, while others call for strict punishment for the self-styled godman, accusing him of deceiving people in the name of religion.


Not being an expert on these matters of religion or law and order, I wonder why such a large number of people would risk their lives just to catch a glimpse and collect the soil on which the godman walked. Or, to put it more broadly and simply, why do so many of us seek refuge in people, ideas, acts, and ideologies that, to a logical mind, seem pure nonsense? I do not claim expertise in this matter either; I am just wondering, shocked, and sorry.


Tracing the evolution of human civilization, we see that the concept of supernatural powers entered our lives in various forms. Initially, anything more powerful than us was deemed godlike or even a god. The Vedic people, terrified by eclipses, rainstorms, droughts, and other natural phenomena, began worshipping the Sun, Indra, Agni, mountains, and more. Later, these powers took human forms and became integral to our existence. Rites and rituals dedicated to the supernatural and almighty gods took various forms around the world, sometimes to the extent of risking human life. Yuval Noah Harari described the formation of religion as the creation of a story that helped people unite.


These stories took different forms, but central to all was the existence of something more powerful than us, something that could alleviate all our fears and pains, give us freedom from worries, and fulfill our hopes. I won't delve into the philosophical or spiritual aspects of this story; our focus here is on the religious part, which mainly centers on relieving people from sorrows and pains. Many villagers use opium for body pain, and the opium does provide temporary relief.


At this juncture, I recall Karl Marx's words about religion: "Religion is the sigh of the oppressed creature, the heart of a heartless world, and the soul of soulless conditions. It is the opium of the people."


Anjali, a neighbor of a victim in Hathras, said, “The men here find solace in alcohol, while women search for peace at these satsangs (the religious gatherings like the one mentioned at the start).” The sign of the oppressed creature. 


A peculiar aspect of deaths in such scenarios is that most victims come from vulnerable sections of society, with women being among the most vulnerable. In almost all sections, the position of women is relatively weaker, and among vulnerable sections, they are the most vulnerable.


Women in these sections face heightened vulnerability due to intersecting factors like caste, poverty, and limited access to education, healthcare, and legal resources, leading to violence, discrimination, and exploitation being the norms throughout their lives. This is the banality of evil.


Amidst these moments comes a promise of relief in the form of religion, such babas, and addictions. I have experienced this personally when my mother had severe asthma, and my family would do anything to get her the slightest relief. We went on pilgrimages and worshipped various gods and goddesses in the hope of alleviating her suffering. She eventually passed away peacefully in a hospital, and the illusion of such supernatural powers that could cure her broke down for me.


The real question should not be why those killed there risked their lives for a handful of soil walked upon by the godman. The real question is, how miserable are their lives that even the slightest hope of illusory relief makes them do it? How long have they been trapped in those chains that they no longer want to break them, but just want to get high, addicted to such religious practices, as long as they are alive?


You would rarely see anyone from an elite, powerful, and rich background succumbing to such a thing. For the weak, the state/government is Maai Baap or God. But for the powerful, the capitalist, the state is just an executive committee. The powerful have conquered the frontiers of worldly miseries and can afford the cure for almost all their pains. No intermediary’s promise of a greater life would enchant them. Their addictions are greater—knowledge, money, fame, prestige, drugs, power, etc. The powerful don't need most of those who appear as gods to the weak, for those gods themselves bow down to money and the power of money. Power conquers all fears and miseries.



Saturday, 23 March 2024

दिल्ली की खबरें और भाईचारावाद

"चुनाव के जब दो दिन रह गए तो दोनों ओर से काफ़ी सरंजाम दिखायी दिए। लोगों ने चीख-चीखकर इन्कलाब ज़िन्दाबाद के नारे लगाए, एक-दूसरे की माँ-बहिनों में दिलचस्पी दिखानेवाली बातें कहीं, अपनी-अपनी लाठियों में तेल लगाया, भाले-बल्लमों को चमकाकर उन्हें लाठियों में फिट किया और जान हथेली पर रखकर उसी हथेली में गाँजे की चिलम पकड़ ली।"

- राग दरबारी, श्री लाल शुक्ल


(चित्र- देश दुनिया को बदलने के उद्देश्य से चुनाव में ढपली बजाते JNU के विद्यार्थी ) 

शुक्ल जी की कालजयी कृति में चुनाव का जो विवरण मिलता है, वो अपने आप में एक जीवंत चित्र है, भारत के राजनितिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और भारतीयों के मानसिक ढांचे का।  चूँकि अब देश में अठारवी लोकसभा का चुनाव आ रहा है तो हमें इस समय कुछ देश के मुद्दों पर चर्चा जरूर करनी चाहिए।  

लेखक आपको पहले ही बता देना चाहता है कि उसका उद्देश्य आपके मताधिकार के प्रयोग में किसी भी तरह से बदलाव लाना नहीं है। हम मात्र कुछ घटनाओं को देखने का प्रयत्न करेंगे। 

अब चूंकि पहला मामला इतना जरूरी नहीं है तो हम सीधे दूसरे मामले से शुरू करते है।

दूसरा मामला ये सुनने को आया कि राष्ट्रीय "फूल" बेचने और अंग्रेजी वाला फूल बनाने वाली एक कंपनी को सड़के, कम्प्यूटर, स्टील आदि आदि बनाने वाली बहुत सी कम्पनियो ने बहुत सारा पैसा दिया है। बात का पता तब चला जब दिल्ली में ब्लू लाइन पे स्थित एक मेट्रो स्टेशन के नाम वाले कोर्ट में काला कोट पहनकर बैठने वाले पांचो ने "लंच ब्रेक" में व्यस्त रहने वाली एक संस्था से एक रैपिड फायर राउंड खेला। 

पंच - "मिस्टेक माने?"

संस्था -"भूल"

पंच - "ठन्डे को अंग्रेजी में कहते है?

संस्था - " कूल"

पंच - "ये बाते सारी?"

संस्था- "उल जुलूल"

पंच - " सबसे महंगा? "

संस्था - " फूल ?" अरे , नहीं नहीं पेट्रोल...

बस इतने में वहां मौजूद नारद मुनि के वंशजो ने हाथो हाथ पुरे देश में आग कि तरह ये बात फैला दी कि फूल वाला फ़क़ीर नहीं बहुत पैसे वाला है। मेरे एक साथी ने कहा कि ये तो झूठ है, इतने पैसे तो होते ही नहीं है। लेकिन हंगामा बहुत हो रहा। अल्हड संत भूरमल जी झोलेश्वर ने सत्य ही कहा था, किसी को किसी की तरक्की हजम नहीं होती।  उसी दिन मैंने ठान लिया था कि सबको यहीं बताऊंगा कि मेरे SBI अकाउंट में तो पंद्रह सौ सैतालिस से ज्यादा एक पैसा नहीं है, जो कि एकदम सच ही है। अर्थात हमने तरक्की की ही नहीं, किसी का हाजमा क्यों ख़राब करना भला।

खैर, इस बात पर खाली "हाथ" वाले लोगों ने बहुत हंगामा किया। उनकी शक्ल से लग रहा था कि बहुत गरम हो रहे है, इसीलिए "तुम कमाओ, हम खाओ" जैसे समाजवादी विचारो से प्रेरित निकास, अर्थात आयकर विभाग ने उनका बटुआ फ्रीज़ में रख दिया। अब वो खाली हाथ मसलते रह गए । सूत्र ये भी बता रहे है कि आने वाले मेले में उनके युवा हामिद को बहुत सरे खिलोने लेने थे, लेकिन लग रहा है अब वो अपनी बूढी अम्मा के लिए चिमटे के आलावा कुछ और नहीं ले पाएंगे। शायद इसी बहाने प्रेमचंद की आत्मा शांति मिल जाए। 

नारद मुनि के वंशज अर्थात कुछेक अख़बार वाले रात दिन इस बात से परेशान रहते है कि धर्म जातिवाद के कीचड़ में लिपटे मैले, भ्रष्ट और गुंडागर्दी वाले सारे लोग आकर फूल वालों के साथ मिल रहे है । इससे आने वाले मेले में फूल वालों की दूकान ज्यादा चलेगी, लेकिन कुछ लोगों का यह मानना है की इतने तेजस्वी लोगों के लिए एक एकदम उचित स्थान फूल बागानी का धंधा ही है। दाग लगे तो आप कह सकते हो कि फूलों की क्यारिओं को सँभालते लग गया, कोई अज्ञानी या धर्म विरुद्ध बोलें तो आप फूल लेकर मंदिर जा सकते हो। और अगर कोई आपके कहे अनुसार गानो पर ताक धिन्न ना करें तो उन्हें अंग्रेजी वाले "ED शरीन" के गाने सुनने पर मजबूर कर सकते हो। 

एकदम तजा समाचार तो ये है कि देश के सबसे बड़े "झाड़ूवाले" को हाल ही में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है , बताया जा रहा है कि जेल प्रशासन जेल के अंदर साफ़ सफाई को लेकर काफी चिंतित थे। अतः उपाय ये निकला गया कि झाड़ू के राष्ट्रीय प्रमुख को ही बुला दिया जाए । आखिर देश हमारा है, जेलें हमारी है, जेल के अंदर बैठे लोग हमारे है तो किस बात कि दिक्कत..? 

दूसरी तरफ वामपंथियों के गढ़ माने जाने वाले JNU  में भी हाल ही में चुनाव की ख़बरें जोरो पर है। ये आर्टिकल लिखे जाने तक चुनाव के मतों की गणना नहीं हुई थी, इसलिए उसके बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। लेकिन देश की ही दूसरी प्रसिद्द यूनिवर्सिटी, अर्थात डेल्ही यूनिवर्सिटी के युवाओ के कुछ विचारो को हमने हाल ही सुना। विचार ओजस्वी और तेजस्वी थे। 

उन्होंने बताया कि उनका ग्रेजुएशन से कोई लेना देना नहीं है, क्युकी वो तो BA में पढ़ते है। वो JNU चुनाव के दौरान, भाईचारे के खातिर JNU  आए थे। JNU जैसे नॉन-socialisation वाली जगह को DU कि तरह डेमोक्रेटिक होने में बहुत समय लगेगा । भाईचारावाद जोर शोर से उनकी आंखों और WhatsApp स्टेटस पर झलक रहा था।

भाईचारावाद देश कि प्रमुख राजनितिक विचारधाराओ में से एक है। इस विचारधारा की शक्ति इस बात में निहित है कि अगर दो बहने भी आपस में सहयोग करती है तो उसे भी भाईचारा ही बोला जाता है। DU के एक मेधावी छात्र ने इस विचारधारा को समझाते हुए बताया कि "बड़े भाई ने जो कहा है उसका फुल सपोर्ट है।" भले ही वो बात उसको पता ही नहीं क्या है । 

भाईचारावाद धर्म, जाति, राज्य को नहीं देखता (कभी कभी देख भी लेता है, ऐसा कोई एकदम मना नहीं है, मतलब liberal attitude है), देखता है तो सिर्फ बौद्धिक स्तर । अगर आपके मानसिक विकास का स्तर उनके मानसिक विकास के आस पास ही विचरण करता हो और आपके दिमागी घोड़ा कभी उनसे आगे ना जाए सके, तो आप निच्शित ही भाईचारावाद के कर्मठ सैनिक बन सकते है। 

जहाँ एक तरफ JNU के चुनावों में वामपंथी ढपली बजाकर, पर्चे छापकर, वाद विवाद करके अपना चुनाव आयोजित करवाते है, वहीँ, DU के चुनावो में भाईचारवाद और पैसावाद मुख्य भूमिका निभाता है। DU से पढ़कर आए मित्रो ने बताया कि भाईचारवादी लोग चुनावों में शुक्ल जी के शुरुआत वाले वर्णन को तो चरितार्थ को करते ही है, इसके अलावा महिला सशक्तिकरण के हेतु भी कदम उठाते है। इसी कड़ी में वो महिला मतदाताओं के लिए कभी सिनेमा, कभी इटालियन तीखा घेवर अर्थात पिज्जा और फ्री दवा दारु का इंतजाम करते है। 

अब चूंकि देश को चुनाव करना है तो जाहिर सी बात है DU के भाईचारा वादी मॉडल को भी कुछ जगह मिले। इस मॉडल में देश की तरक्की है, जीडीपी ग्रोथ है, फूलों की सजावट है, हवाई जहाज में उड़ती फकीरी है, गांजे की चिलम से आया अल्हड़पन है और न जाने क्या क्या है। और सबसे ऊपर भाईचारे का atitude है।

याद रखिए, DU के एक उभरते युवा नेता के टीशर्ट पे लिखा था  "Education is important, but attitude is importanter".


धन्यवाद

- D Ram

नोट- ये लेखक की निजी टिप्पणी और मौलिक विचार है (शायद)।

Wednesday, 24 January 2024

जड़-चेतन का जनरेशन गैप

श्री लाल शुक्ल जी के बहु चर्चित उपन्यास 'राग दरबारी' में पुरानी पीढ़ी और नयी पीढ़ी के बीच के द्वन्द को बताया गया है वो काफी रोचक है।  शहरों का वाद विवाद पुरानी और नयी पीढ़ी को लेकर उजागर हो रहा है। उसके पीछे पुरानी पीढ़ी का यह विश्वास है कि हम बुद्धिमान है और हमारे बुद्धिमान हो चुकने के बाद दुनिया से बुद्धि नाम का तत्त्व ही समाप्त हो गया।  नयी पीढ़ी के लिए एक कतरा भी नहीं बचा है। 

दूसरी और नयी पीढ़ी कि यह आस्था है कि पुरानी पीढ़ी जड़ है जबकि हम चेतन।  


(फोटो- जिसका यहाँ पर कोई औचित्य नहीं है) 

आपकी जानकारी के लिए मै इन दो शब्दों का अर्थ स्पष्ट कर दूँ जड़ पदार्थ वे होते हैं जिनमें ज्ञान और प्रयत्न नहीं पाया जाता. जड़ पदार्थ स्थायी होते हैं और उनमें स्वतंत्र क्रियाएं नहीं होतीं. उदाहरण के लिए, पत्थर, मिट्टी, पहाड़ आदि जड़ पदार्थ हैं.

चेतन पदार्थ वे होते हैं जिनमें ज्ञान और प्रयत्न पाया जाता है. इनमें सुख-दुख और इच्छा-द्वेष जैसे संयोग से उत्पन्न गुण भी पाए जाते हैं. चेतना जीवन की पहचान और संचालन करने की क्षमता होती है. । 


अक्सर आपने और हमने यह माना है कि हमसे जो बड़े है वो एकदम स्टेटस क़ुओइस्ट अर्थात यथापूर्व स्थिति  में बने रहने वाले है, वो बदवाल से डरते है, जबकि पुराने लोगो ने हमें इसी बात के लिए मुर्ख समझा है कि हम बनी बनाई व्यवस्था को बिगाड़ने पे तुले हुए है।  यह बात बहुत आम है कि एक पढ़े लिखे आदमी को कोई सच बोलने पर ताना मिल जाए कि ज्यादा पढ़ लिख लिया है, भले ही उसकी बात सत्य हो, भले उसकी बात तार्किक हो। दूसरी तरफ पुरानी पीढ़ी इस बात कि ना सिर्फ उम्मीद करती है, बल्कि अपना हक़ समझती है कि अगर वो कोई अतार्किक बात भी कर दें, तो नयी पीढ़ी उसको सर झुका कर मान ले। 


ये द्वन्द जीवन के बहुत से आयामो में देखा जाता है, जैसे डॉन ब्रॅडमन या सचिन तेंदुलकर को मिलने वाले तमगे आने वाली पीढ़ी के खिलाड़िओ को नहीं मिलेंगे, जैसे हर परीक्षा का अभ्यर्थी अपने से पिछली कक्षा वाले अभ्यर्थी को एक बार जरूर बोलता है कि हमारे टाइम में बहुत मुश्किल था, अब एकदम आसान है। जो बात मैंने बहुत बार सुनी है, वो यह है कि वो लड़का पढ़ा लिखा तो है, पर समझदार नहीं है, हमारे टाइम के पांचवी पास भी इससे ज्यादा जानते थे जितना आज के IIT वाले जानते है। 


पुरानी पीढ़ी के चोर चोर होते थे, डाकू डाकू होते थे, उनकी चोरिया ऐतिहासिक महत्व की होती थी। चोरी करने वाले ईमानदारी से चुपचाप चोरी करते थे, मार कुटाई से कोसो दूर रहते थे।  डाकू ओमपुरी डाका डालने से पहले शगुन बांचते थे, और चम्बल के बीहड़ वाले डकैत नहीं, बागी होते थे।  बीस पच्चीस लोगो को मारा होता था, लेकीन भले आदमी थे वो। आजकल के UPI फ्रॉड तो फर्जीवाड़ा है।  


शहरो वाली पुरानी पीढ़ी को पता होता था कि ये प्लाट जो अभी आठ हजार का मिल रहा है, कुछ सालो बाद ढाई करोड़ का हो जाएगा, लेकिन उन्होंने इसलिए नहीं ख़रीदा कि इतने धन का क्या करेंगे।  अपरिग्रह का सिद्धांत सर्वोपरि होता था, उसकी पुष्टि आप अक्सर घर की सफाई या खुदाई में मिलने वाले सिक्को से कर सकते है। आजकल की पीढ़ी तो व्यर्थ ही पचीस तीस साल तक पढाई करती रहती है, उनके ज़माने में आठवीं फ़ैल होते ही काम शुरू कर देने का नियम था। इसी का नतीजा है कि लाख दो लाख तो चलते फिरते दान कर सकते है वो, लेकिन पांच सात किताबे आज भी फालतू कि वास्तु लगती है उन्हे।  


पुरानी पीढ़ी में वैज्ञानिकता कूट कूट कर भरी थी, आजकल जो आप जर्दा मसलते हुए किसी सज्जन को देखते है तो वो वास्तव में वैज्ञानिकता को कूट कर हजम करने की आदत के शिकार है, न कि जर्दा खाने की। कोरोना के समय एक पुराने वैज्ञानिक ने मुझे बताया कि जो औरतें हमारे समाज में घूँघट निकालती है, वो असल में हमारे पूर्वजो ने उनको ऐसे रोगो से बचाए रखने के लिए ही ईजाद किया था।  उस क्षण मुझे यह हार्दिक इच्छा हुई कि इस महान व्यक्ति को एक सतरंगी लहरिया भेंट कर दूँ।  


राग दरबारी के ही एक पात्र दुरबीनसिंह पुरानी पीढ़ी की महानता के अभूतपूर्व उदाहरण है । जब गाँधी ने नमक कानून तोडा तब वो IPC की सभी धाराओं को एक एक करके तोड़ने का बुनियादी काम कर रहे थे। पुरानी पीढ़ी दुर्बनीसिंह की तरह दूर का देखती है, भले ही उनकी दूर की नजर साफ़ ना हो। उनकी वैज्ञानिकता ही समाज में स्थापित ऊँच-निच वाले सिस्टम का ताना बाना बनाती है। जैसे आप घोड़ो, गधों और खच्चरों को समान नहीं कह सकते, उसी तरह पंडित रामलाल, ठाकुर रणधीर और गंगू तेली को सामान नहीं कह सकते। ऐसा कह देना, जो की आजकल की पीढ़ी कर रही है, वास्तव में तर्क विरुद्ध है और बनी बनाई परम्पराओ का खिलवाड़ है। 


ये पीढ़ीओ के बिच में उभरे हुए तनाव का एक दिनभर मोबाइल में  लगे रहने का नतीजा है। खासकर तब जब पुरानी पीढ़ी व्हाट्सप्प यूनिवर्सिटी से अपनी पीएचडी पूरी करने के अंतिम पड़ाव पे हो और नयी पीढ़ी किसी कॉलेज से बस डिग्री कर रही हो। कुछ विषयो पर दोनों पीढ़ीओ में सामंजस्य तब ही बन सकता है, जब या तो नयी पीढ़ी अपनी डिग्री को आग लगा कर कम से कम व्हाट्सप्प यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा कर दें, या पुरानी पीढ़ी व्हाट्सप्प यूनिवर्सिटी से अपनी अर्जी वापस लेकर दो चार किताबे भी पढ़ लें। 


चूँकि दोनों ही स्थितियां जटिल जान पड़ती है, इसलिए हम इस तनाव का सामना करते रहेंगे। 


अगर आप मुझसे छोटे है तो ज्ञान ना दें, क्योकि ज्ञान बनने की क्रिया वैज्ञानिको ने मुझे बताने के बाद बंद कर दी थी। आपको जो मिला है वो सिर्फ वहम है, और आपने खुद से कुछ सिख लिया है, ये आपका अहम् है। 

अगर आप मुझसे बड़े है तो भी ज्ञान ना दें, आप जड़ हो चुके है, आप नहीं समझेंगे कि अतार्किक बात करके भी तर्क को रखा जा सकता है । आप बस थोड़ा इल्लॉजिकल सोच कर तो देखिये। 


और यदि आप दोनों ही स्थितियों के परे है, ना जड़ है, ना चेतन है, तो निश्चित ही आप एक अवतार है। 


- D Ram


Tuesday, 19 December 2023

I, an Examination.

Hello,

To those who are taking an exam (or exam is taking theirs).

To whosoever this may/ may not concern, I am "The Examination." Yes, you read that correctly. I am penning down this autobiographical letter to those who encounter me at various junctures in their lives. I am not a specific type of exam but rather an exam in general, intricately woven into the fabric of your existence and serving as a pivotal element in the journeys of countless individuals.

My presence is felt at every significant turn in your journey, eliciting a range of emotions such as excitement, fear, or nervousness depending on the level of your preparation. 

But who am I? 

a random photo of exam hall from internet.

     (pic- a random pic of exam hall from internet) 

I am more than the culmination of print on paper or a set of questions; I am a living testament to the evolution of those who engage with me. Whether by choice or circumstance, you cannot avoid encountering me. Some exams are taken by choice, driven not just because Papa said (The JBPS category) but by the inherent necessity to prove oneself (You act because you must.)

In any case, I remain an exam, duty-bound to scrutinize, evaluate, and sometimes humble individuals before they are entrusted with responsibilities and powers. like exam assessing your driving skills before allowing you to navigate the roads—a fair and necessary measure. I exist, I guess, as a necessary evil for you.

Engaging with me is not everyone's forte, and success is not guaranteed each time. There is a myriad of factors in the checklist—understanding the demands, thorough preparation, effective practice, navigating the objectivity-subjectivity conundrum, and managing time and pressure. Depending on the level at which you engage, I evolve. Just when you think you have mastered me, I raise the bar. My existence is a narrative interwoven with the dreams, struggles, triumphs, and disasters of those who dare to face me.

I adhere to the principle of "equality before the exam" rather than "equal protection from results," although I humble everyone. No great soul has been spared by me; all the renowned figures, you have ever heard of, have faced failure in my assessments more often than they have succeeded. It was not desire that paved their way but the humble acknowledgment of their ignorance, a solemn pledge of dedication , and the perseverance that made them worthy of my blessings.

Why should you care about facing me, the exam?

This question may seem inconsequential, but it merits attention. A sage from centuries past imparted wisdom to a troubled soldier in battlefield, and I'll paraphrase to retain the essence: "No mortal has the choice of not taking an action (or an exam). You can choose a different action, but never 'no-action' because your very existence compels you to act. Wise it is to perform the right action."

I leave it to your judgment to determine what is "right." Regardless, whatever you decide, you will inevitably encounter me—a plethora of my avtars. The question of whether you should care about facing me is nonconsequential; instead, you should consider what kind of exams you should choose, as "No-exam" is never an option.

As someone once said, "Choose your battles wisely. After all, life isn't measured by how many times you stood up to fight, but by how many times you took the high road and turned the other way."

What do I expect from you?

While i can give you some points, this is not the end of it. You must, update, upgrade and refine whatever, whenever, your experience tells otherwise- 

  1. Consistency- In preparation. The mindset has to be of the soldier, who takes the command at the very moment the order is passed. Don’t fool yourself by assumption that if you miss it one day, or a week or a month, you would make it up. Every moment leading to any exam is as important as the moment just before it. 
  2. Casual approach- if the exam you are taking is a serious one, casual approach would throw you back to square one, every time. You have to improve each aspect every single time someone points out to you. 
  3. Complete attention- if you have something that takes your time and attention other than the your targeted exam, it would be reflected in your performance. Some investments in life are zero sum. You put your currency there, you lose the outcome here and vice versa. 
  4. Every aspect of any exam requires equal effort, even where you find you are well prepared. If your forte is your memory, hone up your presentation skills. If you are pro at handling crisis, work on maintaining calm. 
  5. Your physical and mental status in the time leading to the exam reflect in your performance. The mind that guides you, the body that functions for you, require adequate nourishment, rest, care and exercise to perform at their best. Read this again. 
  6. In any serious exam, there is a 90-99% chance of failure despite your best efforts. The stats are like that. Majority of the competitors would inevitably make part of this lot. This hits harder than simply said. And being in the majority doesn't feel good here, you certainly don't like democracy this way. 
  7. There would always be distractions everywhere. They would occupy a place in your mind. While most of them you can ignore, some would just be part of your existence. You can never control them, you can never stop them. You would be lucky, if you can at best minimize the damage they cause. The resistance would backfire, it always does. Your real exam would be to remain calm and composed amidst all that chaos that you have to go through. 
  8. Mistakes would be part and parcel of whole process. Its like a twin born of efforts. The more you try, the more you fault, the more you improve. They said, “ever tried, ever failed? Try better, fail better?’  
  9. Most importantly you don't fail on the day of results, and probably you don't actually fail as such. You just miss the mark, as a result of a combination of various factors, comprehensible and incomprehensible. you can only learn to practice more. Nothing else. 
  10. You tell me, is it too much to ask?

Let me wind up here for today. Major part of what I have told you is a common knowledge, yet not taken seriously and not applied properly (even by the one who is writing this letter of mine). Will write you more letters, probably. 


With this exchange of our letter, I'll meet you again at some random turn of event, or some exam hall. 

(you may respond to the letter in the comment section. )

Truly Yours, 

Examination. 

उबली हुई चाय और अधपका आदमी

 चाय की सबसे पुरानी तस्वीर मेरे ज़ेहन में बचपन के उन दिनों की है, जब सुबह उठते ही हम भाई-बहन कच्चे चूल्हे के चारों ओर बैठ जाते थे। दो कच्चे ...